विद्युत उपकेंद्र चालू करने के लिए कांग्रेस का धरना

जागरण संवाददाता दीदारगंज (आजमगढ़) फूलपुर तहसील क्षेत्र के बरईपुर गांव स्थित विद्युत उपकें

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 05:53 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 05:53 PM (IST)
विद्युत उपकेंद्र चालू करने के लिए कांग्रेस का धरना
विद्युत उपकेंद्र चालू करने के लिए कांग्रेस का धरना

जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़) : फूलपुर तहसील क्षेत्र के बरईपुर गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र को चालू करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गद्दोपुर उपकेंद्र पर धरना दिया।

ब्लाक अध्यक्ष अनिल नारायण सिंह ने कहा कि बरईपुर गांव में उपकेंद्र की स्थापना तो कर दी गई, लेकिन आज तक आपूर्ति शुरू नहीं की गई।अगर इसे अतिशीघ्र चालू किया नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग दीदारगंज-अंबारी मार्ग जाम करने के लिए विवश हो जाएंगे।

कहा कि निर्माण में दो करोड़ साठ लाख रुपये खर्च हुए हैं। निर्माण पांच साल पहले पूरा हो चुका है। इसके बाद भी क्षेत्र के गावों को आपूर्ति अभी तक नहीं दी जा रही है। इस अवसर पर प्रवेश कुमार सिंह, हीरालाल चौहान, रामसूरत चौहान, असलम शेख मंसूरी, देवेंद्र सिंह, पंकज चौहान,विजय बहादुर यादव, सत्येंद्र कुमार सिंह, राजेश्वर मिश्र, मृत्युंजय सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी