गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर कांग्रेसजनों ने भरी हुंकार

- सभी किसानों का गेहूं खरीदने से पहले बंद नहीं होना चाहिए केंद्र -किसानों की उपेक्षा हुई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:19 PM (IST)
गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर कांग्रेसजनों ने भरी हुंकार
गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर कांग्रेसजनों ने भरी हुंकार

- सभी किसानों का गेहूं खरीदने से पहले बंद नहीं होना चाहिए केंद्र

-किसानों की उपेक्षा हुई तो सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता

-जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने दिया धरना जागरण टीम, आजमगढ़ : गेहूं की खरीद को लेकर परेशान किसानों की आवाज बनी कांग्रेस तो सभी ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यकर्ता घमक पड़े। धरना-प्रदर्शन कर चेताया कि सभी किसानों का गेहूं खरीदने से पहले क्रय केंद्र बंद नहीं होना चाहिए।

जहांनागंज : ब्लाक अध्यक्ष राजदेव कनौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करके विरोध जताया।कहा क्रय केंद्रों पर गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्रालियां 15 दिन से खड़ी हैं, परंतु खरीद नहीं हो पा रही है। यदि किसानों की उपेक्षा बंद नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।जावेद अहमद, नरेंद्र यादव, अतुल, उस्मान, शफीक अहमद, कासिम, आरिफ, फैजान आदि थे।

दीदारगंज : साधन सहकारी समिति खरसहनकला केंद्र पर अनिल नारायण सिंह के नेतृत्व में प्रदुम नाथ सिंह, पंकज सिंह, छोटेलाल गुप्ता, अंगद मौर्य, अरविद सिंह आदि ने धरना दिया।

निजामाबाद : पूर्णमासी प्रजापति के नेतृत्व में क्रय केंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया गया। नदीम खान, रवि कांत पांडेय, आशुतोष रजत, प्रमोद पांडेय, चरण दीप सिंह गौड़, फैजान कुरैशी, आलमगीर, राधेश्याम सोनकर आदि शामिल थे। मेंहनगर: साधन सहकारी समिति रेंडा पर रमेश राजभर, ओमप्रकाश, अलीहसन आजमी,रामकुंवर प्रजापति आदि ने धरना दिया।

सगड़ी : जीयनपुर क्रय केंद्र पर अजित राय के नेतृत्व में मुकेश राय, तस्लीम अहमद, फुजैल अहमद, अरविद मिश्रा, सैयद अहमद, अनीस अहमद आदि ने धरना दिया। रौनापार : हरैया क्रय केंद्र पर राजू मिश्रा,अरविद कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, नवनीत राय, प्रेमचंद पाठक, सुदर्शन, देव कुमार, विशाल, जयराम, हरिनाथ मौर्या, मनोज राय धरने पर बैठे।

chat bot
आपका साथी