लल्लू की रिहाई को अब कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह

जासं आजमगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए पार्टी अब छह मई से सेवा सत्याग्रह अभियान चलाएगी। नारा होगा कांग्रेस का सिपाही मजदूरों का भाई। इसके तहत जनपद सहित पूरे प्रदेश में महारसोई के माध्यम से भोजन तैयार कर मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। कहा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:14 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:14 PM (IST)
लल्लू की रिहाई को अब कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह
लल्लू की रिहाई को अब कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह

जासं, आजमगढ़ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी अब छह मई से सेवा सत्याग्रह अभियान चलाएगी। नारा होगा कांग्रेस का सिपाही मजदूरों का भाई। इसके तहत जनपद सहित पूरे प्रदेश में महा रसोई के माध्यम से भोजन तैयार कर मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

यह जानकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गरीबों और मजदूरों की सेवा करने की वजह से फर्जी मुकदमों में गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस भाजपा सरकार के दमन के आगे झुकेगी नहीं। कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाने से नहीं डरते, हम सेवा कार्य और जी जान लगाकर करेंगे। चाहे इसके लिए हमे कोई कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। इस दौरान बिलाल अहमद एडवोकेट, पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, दिनेश यादव, अब्दुल रहमान एडवोकेट, मुन्नू मौर्य, शीला भारती, फैजी नसीम, बृजेश पांडेय, धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी