राहुल की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, हाईवे जाम

जागरण संवाददाता बिद्राबाजार (आजमगढ़) हाथरस कांड के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जाते सम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:22 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 07:22 PM (IST)
राहुल की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, हाईवे जाम
राहुल की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, हाईवे जाम

जागरण संवाददाता, बिद्राबाजार (आजमगढ़) : हाथरस कांड के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जाते समय राहुल गांधी और प्रियंका की गिरफ्तारी की खबर आते ही कांग्रेसी भड़क उठे। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को मोहम्मदपुर मंगई नदी पुल के पास जाम दिया। शाम चार बजे से पांच बजे तक जाम के दौरान वाहनों की कतार लग गई।

कांग्रेसी पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारा लगाते हुए राहुल गांधी को रिहा करने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर पहुंची गंभीरपुर, साथ रानी की सराय, मेंहनगर, देवगांव, बरदह, सरायमीर व निजामाबाद समेत कई थानों की पुलिस ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेसी कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। एसडीएम सदर और सीओ सदर ने भी कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं का कहना था कि हम भी अपनी गिरफ्तारी देंगे। उसके बाद 80 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद मौके पर ही रिहा कर दिया गया। रविद्र गुप्ता, प्रभाकर, मूलचंद चौहान, लालती देवी, कमला प्रसाद पाठक, शीला देवी, सीमा भारती, बेलाल अहमद, रविशंकर पांडेय अखिलेश चौबे आदि थे। उधर मुन्नू यादव के नेतृत्व में तेजबहादुर यादव, शीला भारती, फैजी नसीम, अब्दुल रहमान, नजम शमीम, मसूद अहमद, धर्मेंद्र यादव, वीरेंद्र चौहान, इंद्रेश चौहान आदि ने शहर के गांधी प्रतिमा के सामने धरना देकर नेताओं की रिहाई की मांग की।

chat bot
आपका साथी