बाइक-टैंकर की टक्कर में निवर्तमान प्रधान पति की मौत

- हादसे में बाइक पर बैठा एक अन्य युवक घायल - आरक्षण के प्रकाशन सूची पर आपत्ति डालकर लौ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 05:48 PM (IST)
बाइक-टैंकर की टक्कर में निवर्तमान प्रधान पति की मौत
बाइक-टैंकर की टक्कर में निवर्तमान प्रधान पति की मौत

- हादसे में बाइक पर बैठा एक अन्य युवक घायल

- आरक्षण के प्रकाशन सूची पर आपत्ति डालकर लौट रहे थे घर

- मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बगहीडाड के समीप हुई दुर्घटना जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़) : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बगहीडाड़ गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर बाइक-टैंकर की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार निवर्तमान ग्राम प्रधान पति की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के समय वे आरक्षण के अनंतिम प्रकाशन सूची पर आपत्ति डालकर जिला मुख्यालय से घर लौट रहे थे।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी लौटू चौहान (45) पुत्र सुखारी चौहान की पत्नी बरती देवी गांव की निवर्तमान ग्राम प्रधान हैं। लोगों का कहना है कि बरती देवी वर्ष 2015 में फरीदपुर ग्राम सभा की प्रथम महिला प्रधान निर्वाचित हुई थीं। अभी हाल ही में प्रकाशित की गई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम सूची में फरीदपुर गांव के प्रधान पद की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। अनंतिम प्रकाशन सूची पर आपत्ति डालने के लिए लौटू चौहान गांव के कुछ लोगों के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से जिला मुख्यालय गए थे। वहां से दोपहर लगभग दो बजे वे वापस बाइक से गांव के ही शैलेश चौहान (25) के साथ घर आ रहे थे। बगहीडाड़ पुल के समीप पहुंचे थे कि तभी गोरखपुर की ओर से आजमगढ़ जा रही टैंकर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में लौटू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि शैलेश घायल हो गए। हादसे के बाद टैंकर समेत चालक भाग गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजवा दिया और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। लौटू के चार पुत्र आशीष, सुशील, बाबू व सेवक हैं। इनमें से सिर्फ आशीष की शादी हुई है। मौत की खबर मिलते ही पत्नी बरती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी