कैफी आजमी ग‌र्ल्स स्कूल में अब कंप्यूटर लैब

जागरण संवाददाता फूलपुर (आजमगढ़) फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने गांव मेजवां प्रवास के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 08:13 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 08:13 PM (IST)
कैफी आजमी ग‌र्ल्स स्कूल में अब कंप्यूटर लैब
कैफी आजमी ग‌र्ल्स स्कूल में अब कंप्यूटर लैब

जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़) : फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने गांव मेजवां प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को कैफी आजमी ग‌र्ल्स इंटर कालेज में कंप्यूटर लैब का उद्धाटन फीता काटकर किया।

इस दौरान पूरे दिन अपने भाई बाबा आजमी, तन्वी आजमी और नम्रता गोयल के साथ कैफी आजमी ग‌र्ल्स कालेज में बालिकाओं के साथ बिताया।कहा कि लैब से तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। शबाना ने कहा कि अब विज्ञान की शिक्षा लेने के लिए बालिकाओं को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। स्कूल में हर तरह की सुविधा दी जाएगी। विज्ञान की काफी उपयोगिता है। कार्यक्रम की शुरुआत शबाना आजमी, बाबा आजमी, तन्वी और विनोद पांडेय ने कैफी साहब के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। वह कैफी आजमी कंप्यूटर सेंटर में भी पहुंचीं, जहा सेंटर इंचार्ज मनोज प्रजापति से चल रहे कोर्स की जानकारी ली।रोजगार ढाबा में दिए गए रोजगार परक कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने बालिकाओं से उनकी समस्याएं पूछी और समाधान का भरोसा दिया। मिजवां सोसाइटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी से सभी संस्थान के रखरखाव की जानकारी ली। इस मौके पर सेंटर इंचार्च मनोज प्रजापति, लल्लन, प्रकाश, पंकज चौबे, सीईओ विनोद पांडेय, संयोगिता, गोपाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी