गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद परेशान रहीं कंपनियां

जागरण संवाददाता निजामाबाद (आजमगढ़) क्षेत्र के डोडोपुर गांव में हुए हादसे के बाद बाकी लोग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:36 PM (IST)
गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद परेशान रहीं कंपनियां
गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद परेशान रहीं कंपनियां

जागरण संवाददाता, निजामाबाद (आजमगढ़): क्षेत्र के डोडोपुर गांव में हुए हादसे के बाद बाकी लोगों के साथ गैस वितरक कंपनियों के लोग भी परेशान रहे। क्षेत्र के गैस वितरकों के यहां लगातार संबंधित अधिकारियों का फोन आता रहा कि पता लगाओ किस कंपनी का सिलेंडर है। सुबह से ही गैस कंपनियों के क्षेत्रीय वितरक मलबे के अंदर दबे सिलेंडर को पहचानने में लगे थे। गांव वालों ने बताया कि लालमन को उज्ज्वला गैस कनेक्शन मिला था और दो-चार दिन पहले ही बगल के कृष्ण नगर बाजार से सिलेंडर भरवाया था।सिलेंडर एचपी कंपनी का था।घटना के बाद से आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली के कर्मचारी भी गांव में डटे रहे।

chat bot
आपका साथी