कमिश्नर व डीआइजी ने आश्रय स्थल का निरीक्षण किया

आजमगढ़ मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी एवं डीआइजी सुभाषचंद्र दुबे ने सोमवार को जिले में स्थापित दो शेल्टर होम का निरीक्षण किया। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने तथा उसके संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के ²ष्टिगत गैर प्रांतों एवं विदेशों से आने वालों को क्वारंटाइन करने एवं उनके चिकित्सीय परीक्षण के लिए का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 06:40 PM (IST)
कमिश्नर व डीआइजी ने आश्रय स्थल का निरीक्षण किया
कमिश्नर व डीआइजी ने आश्रय स्थल का निरीक्षण किया

जासं, बिलरियागंज (आजमगढ़) : मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी एवं डीआइजी सुभाषचंद्र दुबे ने सोमवार को जिले में स्थापित दो शेल्टर होम का निरीक्षण किया। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने तथा उसके संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के ²ष्टिगत गैर प्रांतों एवं विदेशों से आने वालों को क्वारंटाइन करने एवं उनके चिकित्सीय परीक्षण के लिए का निर्देश दिया। नगर के मंडलीय जिला चिकित्सालय के पीछे स्थापित शेल्टर होम खाली मिला।

बिलरियागंज मार्ग पर जैगहा स्थिति राहुल सांकृत्यायन कालेज आफ फार्मेसी में दिल्ली से आए 11 लोग क्वारंटाइन में रखे पाए गए। कमिश्नर के पूछने पर बताया कि वे लोग पास के गांव पटवध सरैया के रहने वाले हैं। दिल्ली में खजूर पैकिग का काम करते हैं। रविवार को गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान ने उन सभी लोगों को मडिकल जांच एवं क्वारंटाइन के लिए भर्ती कराया। मंडलायुक्त ने सीएमओ एवं ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि सभी लोगों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन किया जाना है, इसलिए मंडलीय जिला चिकित्सालय के निकट वाले शेल्टर होम में सभी लोगों को तत्काल शिफ्ट किया जाय। दोनों अधिकारियों ने वहां भोजन का वितरण किया।

chat bot
आपका साथी