महिला आयोग की सदस्य ने जाना स्वास्थ सुविधाओं का हाल

निरीक्षण - महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं की आपूर्ति परखने पर रहा जोर - सफाई पानी की नि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:52 PM (IST)
महिला आयोग की सदस्य ने जाना स्वास्थ सुविधाओं का हाल
महिला आयोग की सदस्य ने जाना स्वास्थ सुविधाओं का हाल

निरीक्षण

- महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं की आपूर्ति परखने पर रहा जोर

- सफाई, पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा

जागरण संवाददाता, बलरामपुर (आजमगढ़) : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने शुक्रवार को स्वास्थ व्यवस्थाओं की पड़ताल की। मंडलीय जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय के अलावा कई सीएचसी, पीएचसी पर पहुंच मरीजों से मुलाकात कीं। उनकी निरीक्षण के इर्दगिर्द महिलाओं को मिल रही रहीं सुविधाएं ज्यादा नजर आईं।

मंडलीय जिला अस्पताल में एसआइसी के साथ एक-एक वार्ड में घूमकर मरीजों से रूबरू हुईं। उनसे दवाओं की आपूर्ति, भोजन इत्यादि के बारे में जानकारी लीं। मंडलीय जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था एवं पानी की निकासी का बंदोबस्त दुरुस्त करने को कहा।

यहां से निकलीं तो जिला महिला चिकित्सालय जा धमकीं। मरीजों से भी बात कर उनसे व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कमियां संज्ञान में आने ने अधिकारियों को उसे दूर करने को कहा। सीएचसी अतरौलिया पहुंची तो दवाएं, वैक्सीनेशन एवं सफाई व्यवस्था को देख संतुष्ट नजर आईं। पानी निकासी की समस्या दूर करने को ड्रेनेज ठीक करने का निर्देश दिया। प्रदेश प्रवक्ता अमित तिवारी ने सीएचसी अतरौलिया को गोद लेने की घोषणा की।

1993 लोगों के सैंपल की जांच, मिले तीन पाजिटिव

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। टीकाकरण को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। जिसका सकारात्मक परिणाम लगातार दिख रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ गिरता ही जा रहा है। गुरुवार को 7329 सैंपल में पांच, शुक्रवार को 2776 में तीन, शनिवार को 3778 सैंपल चार, रविवार को 3712 में चार, सोमवार 3832 में चार, मंगलवार को 6393 दो, बुधवार2086 में छह, गुरुवार को 5687 में मात्र एक तो शुक्रवार को तीन और नए पाजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि छह और नए मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 17,826 पाजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें से अब तक 17,518 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि अभी 96 सक्रिय केस हैं। दो नए सहित अब तक कुल 222 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 7,05,009 सैंपल में 7,03,410 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है जिसमें 6,68,201 रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि अभी 1,599 रिपोर्ट का इंतजार है।

chat bot
आपका साथी