यूबीआइ की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुरस्कृत किए गए बच्चे

जागरण संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) यूबीआइ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत शाखा लालगंज की तरफ से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 06:34 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 06:34 PM (IST)
यूबीआइ की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुरस्कृत किए गए बच्चे
यूबीआइ की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुरस्कृत किए गए बच्चे

जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़): यूबीआइ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत शाखा लालगंज की तरफ से शुक्रवार को एसबी इंटर कालेज लहुआं कला में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। ग्राहक सेवा केंद्र अमिलिया का उद्धाटन भी किया गया जिसे संजीवनी विकास फाउंडेशन की तरफ से पीयूष मिश्रा को दिया गया। इस ग्राहक सेवा केंद्र में बैंक की समस्त सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

अग्रणी जिला प्रबंधक मिथिलेश कुमार एवं क्षेत्रीय सतर्कता अधिकारी गोविद ने ''स्वतंत्र भारत के 75 वर्ष:सत्य निष्ठा से आत्मा निर्भरता' की जानकारी दी। उप प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, प्रधान लिपिक सुधीर कुमार सिंह व अग्रणी जिला प्रबंधक ने पौधारोपण किया। संजीवनी विकास फाउंडेशन के जोनल मैनेजर आशीष त्रिपाठी, मोहिदर पाल सिंह, शिव कुमार तिवारी, फूलचंद्र मिश्रा, बृजेश तिवारी, लाल बहादुर पांडेय, अमरनाथ यादव, राकेश सोनकर, विवेक सिंह, संतोष मिश्रा आदि थे।

chat bot
आपका साथी