मुख्य हत्यारोपित गिरफ्तार, कार बरामद

ग्राम प्रधानी चुनाव की रंजिश में कुड़ही गांव के प्रिस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 04:37 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:04 PM (IST)
मुख्य हत्यारोपित गिरफ्तार, कार बरामद
मुख्य हत्यारोपित गिरफ्तार, कार बरामद

जागरण संवाददाता, महराजगंज (आजमगढ़) : ग्राम प्रधानी चुनाव की रंजिश में कुड़ही गांव के प्रिस को कार से कुचलकर मार डालने के मामले में मुख्य आरोपित संजय यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार बरामद कर लिया है। हालांकि वारदात में शामिल चार आरोपित अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एसओ गजानंद चौबे ने कहा है कि पुलिस की दोनों टीमें आरोपितों के पीछे साए की तरह पड़ी है। जल्द ही शेष हमलावर भी पुलिस के शिकंजे में होंगे।

पुलिस टीम गुरुवार की रात में बदमाशों की सुराग में थी कि मुखबिर ने संजय के बारे में एसओ को सूचना दी। उसके बाद फोर्स ने रग्घूपुर छावनी के पास रात में करीब आठ बजे घेराबंदी कर एक आरोपित संजय को गिरफ्तार कर उसके पास से कार बरामद कर लिया। उससे अन्य हमलावरों के बारे में पुलिस पूछताछ कर उनके बारे में जानने की कोशिश कर रही है। महराजगंज थाना क्षेत्र के कुड़ही गांव निवासी प्रिस (20) उर्फ बिट्टू पुत्र राजेंद्र प्रसाद के चाचा राकेश यादव ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़े थे। उसी रंजिश में निर्वतमान ग्राम प्रधान अनिल यादव के पक्ष के पांच लोगों पर प्रिस की कार से कुलचकर हत्यार करने का आरोप लगा था। पीड़ित पिता ने राजेंद्र प्रसाद ने निवर्तमान ग्राम प्रधान अनिल यादव, संजय यादव, रवि यादव, अखिलेश निवासी ग्राम कुड़ही और अमरनाथ यादव निवासी ग्राम नौबरार तुर्क चारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें से संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संजय को निवर्तमान ग्राम प्रधान अनिल यादव का चचेरा भाई बताया जा रहा है। पुलिस शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है।

chat bot
आपका साथी