मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मानदेय

आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार और जिले के 22 विकास खंडों में एक साथ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 11:39 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मानदेय
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मानदेय

आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार और जिले के 22 विकास खंडों में एक साथ किया गया।

मुख्यमंत्री ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि के लिए घोषणा की। इसके अंतर्गत कार्यकर्ताओं को 5500 के स्थान पर 7000 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 4250 के स्थान पर 5500 रुपये और सहायिकाओं को 2250 के स्थान पर 3000 मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। इस प्रकार कार्यकर्ताओं को मानदेय में 1500 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1250 रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में 750 रुपये की वृद्धि की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक माह के आठ तारीख को किशोरी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कहा कि इस वर्ष कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत कक्षा एक, कक्षा छह और स्नातक में प्रवेश करने पर उनके खाते में एक निश्चित धनराशि जमा कराई जाएगी जो किशोरियों के भविष्य में काम आएगी। उन्होंने कहा कि बालिकाएं एनीमिया की शिकार न हों, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

कहा कि जनता में पोषण के प्रति जागरूकता लाकर कुपोषित बच्चों को सुपोषित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की प्रशंसा की तो उनके चेहरे पर खुशी के भाव साफ दिख रहे थे। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि पोषाहार में ही सहयोग नहीं, बल्कि शासन के प्रत्येक कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका है। डीपीओ इफ्तेखार अहमद, आइसीडीएस विभाग के कर्मचारी भी थे।

chat bot
आपका साथी