सपा के सामाजिक न्याय यात्रा के तहत चौपाल

जागरण संवाददाता अमिलो (आजमगढ़) मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ओझौली में समाजवादी पाट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:06 PM (IST)
सपा के सामाजिक न्याय यात्रा के तहत चौपाल
सपा के सामाजिक न्याय यात्रा के तहत चौपाल

जागरण संवाददाता, अमिलो (आजमगढ़) : मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ओझौली में समाजवादी पार्टी के समाजिक न्याय यात्रा के तहत एक चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामकिशोर बिद ने कहा कि सामाजिक न्याय यात्रा में विभिन्न विधानसभा का दौरा कर समाजवादी सरकार बनाने की अपील कर रहा हूं। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने 2005 में तमाम जातियों व उपजातियों को आरक्षण देने का कार्य किया था। जियाउल्लाह अंसारी, सपना निषाद, मुकुंद सिंह, रमेश गौड़, विशाल यादव आदि रहे। अध्यक्षता आलोक कुमार ने की व संचालन बहादुर यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी