अराजक तत्वों ने तोड़ी प्रतिमा

महराजगंज क्षेत्र के भैरोनाथ श्मसान घाट के पास स्थित भगवान शंकर व बुद्ध की प्रतिमा को शुक्रवार की रात में अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 08:14 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 08:14 PM (IST)
अराजक तत्वों ने तोड़ी प्रतिमा
अराजक तत्वों ने तोड़ी प्रतिमा

जागरण संवाददाता, महराजगंज (आजमगढ़) : महराजगंज क्षेत्र के भैरव नाथ धाम स्थित श्मशान घाट के पास भगवान शंकर व बुद्ध की प्रतिमा को शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी के साथ लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

भैरव नाथ धाम के पास ही छोटी सरयू तट पर श्मसान घाट है। श्मशान घाट के पास ही भगवान शंकर व बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई है। शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने दोनों प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश उत्पन्न हो गया। ग्रामीण अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई व नई प्रतिमा लगवाने की मांग करने लगे। सूचना पाकर महराजगंज थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अनवर अली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया और क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी। इस संबंध में रविदास मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृष्णा मास्टर ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी