मौसम का बदला मिजाज, आंधी से आम की फसल को नुकसान

-हवाओं के झोकों संग कई इलाकों में बूंदबादी से सुहाना हुआ मौसम -विशेषज्ञों ने कहा कि ख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:38 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:38 PM (IST)
मौसम का बदला मिजाज, आंधी से आम की फसल को नुकसान
मौसम का बदला मिजाज, आंधी से आम की फसल को नुकसान

-हवाओं के झोकों संग कई इलाकों में बूंदबादी से सुहाना हुआ मौसम

-विशेषज्ञों ने कहा कि खेती-किसानी को इससे कोई नुकसान नहीं होगा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : पारा के 40 डिग्री के छूने के बीच रविवार को मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के बीच कई इलाकों में बूंदाबांदी होने से मौसम कुछ देर के लिए ही सही लेकिन सुहाना हो गया था। आंधी तेज आने से आम के फसल को नुकसान की आशंका जताई गई है। हालांकि, जिले में कहीं से जनहानि जैसी कोई सूचना नहीं मिली है।

दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ले लिया। धूप के तेवर कमजोर पड़ने के साथ तेज आंधी ने दस्तक दी। मौसम का रुख भांप ग्रामीण इलाकों में लोग घरों में दुबक गए। हवाओं के बीच कुछ आजमगढ़, बिद्रा बजार समेत कई इलाकों में बूंदाबादी हुई। हालांकि, यह सब बमुश्किल आधा घंटा ही रह पाया होगा। उसके बाद फिर से सूर्यदेव ने ताकत दिखाई तो धूप नजर आने लगी। कृषि विशेषज्ञों ने कहाकि मौसम में हुए इस बदलाव का खेती किसानी पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन किसानों को जरूर मुश्किल हुई है, जिनके बगीचे में पेड़ आम के फल से लदे पड़े थे। किसान रामसेवक पटेल ने बताया कि आंधी कुछ समय के लिए रह पाई। ऐसे में जिस नुकसान की आशंका थी, उसके सापेक्ष कम ही क्षति हुई है।

chat bot
आपका साथी