केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान विरोधी

जागरण संवाददाता दीदारगंज (आजमगढ़) फूलपुर तहसील के पल्थी स्थित कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अनिल ना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 10:43 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 10:43 PM (IST)
केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान विरोधी
केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान विरोधी

जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़) : फूलपुर तहसील के पल्थी स्थित कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अनिल नारायण सिंह के आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार को किसान विरोधी है। सरकार के पास कोई नीति नहीं है, केवल राजनीतिक हित साधने के लिए कानून बना रही है। भाजपा की सरकार किसानों को छलने का काम कर रही है। सरकार इतनी बेरहम हो गई है कि आठ दिन से किसान आंदोलित हैं लेकिन उन्हें वार्ता के नाम पर छला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हर जगह सरकार द्वारा युवकों से लेकर सीनियर सिटीजन तक को गुमराह किया जा रहा है। लोगों की भूलभूत समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए जाति-धर्म की राजनीति कर रही है। इस अवसर पर आशीष सिंह, प्रवेश कुमार सिंह, पप्पू सिंह, तुफैल अहमद, सोनू सिंह आदि रहे।

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, उठाई विकास की मांग

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : मसुआ गांव के अरविद गौतम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपने गांव में विकास योजनाओं को रफ्तार देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गांव में ढेरों जरूरतमंदों के होने के बावजूद सिर्फ 22 लोगों को आवास मिला है। सालों से 19 लोगों को वृद्धा पेंशन मिल रही है। चार दिव्यांग व सात विधवाओं को मिल रहा पेंशन ही मिल पा रहा है। जबकि जरूरतमंदों की संख्या बहुत बढ़ गई है। गांव को ऊर्जीकृत घोषित किया गया है। जमीनी सच्चाई परखने पर पता चलता कि खाली खंबा ही खड़ा किया जा सका है। योजनाओं की बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को उसका लाभ मिलना चाहिए।

chat bot
आपका साथी