बवाल मामले में 37 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

जागरण संवाददाता रौनापार (आजमगढ़) जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुलतानपुर गांव निवासी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:03 PM (IST)
बवाल मामले में 37 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
बवाल मामले में 37 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़) : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुलतानपुर गांव निवासी युवक की भोपाल में हुई मौत को लेकर रविवार को बवाल के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस ने 37 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के कई गांव में छापेमारी की। शाम तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिसिया कार्रवाई से गांव में दहशत का माहौल है। पूरा गांव सन्नाटे में डूबा था और गिरफ्तारी के भय से पुरुष सदस्यों ने घर छोड़ दिया था।

दूसरी ओर पीड़ित पक्ष की पक्ष की तरफ से अब तक मुकदमा नहीं लिखा गया। बता दें कि धर्मपाल गोंड पुत्र शंकर गोंड निवासी छपरा सुलतानपुर की मौत छह अप्रैल को भोपाल में रेलवे स्टेशन के कुछ दूरी पर एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने कई बार पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई पर मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने वहां से शव लदे एंबुलेंस को हटवाया तो बवाल शुरू हो गया था। देर शाम गांव में पहुंचकर एक आरोपी के घर पुलिस ने जमकर तोड़फोड़ की।

कोतवाल हेमेंद्र सिंह की तहरीर पर 37 नामजद 150 अज्ञात के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस के भय से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

नामजद लोगों में चंचल सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह, दीपक सिंह पुत्र तहसीलदार सिंह, यादवेंद्र सिंह यादव उर्फ विक्की पुत्र राधेश्याम यादव, कृष्णप्रताप सिंह उर्फ नागा पुत्र रामबचन सिंह, जेपी सिंह पुत्र राधिका सिंह, चंद्रजीत राम, लालबहादुर पुत्र रामजीत राम, संजीत कुमार पुत्र सिद्धू राम, हेमंत सिंह पुत्र बेनी माधव सिंह, विवेक सिंह पुत्र संतोष सिंह, गोलू सिंह पुत्र सत्यानंद सिंह, राहुल सिंह पुत्र महेंद्र राम, चंपा देवी पत्नी रामेश्वर राम, तारक गौड़ पुत्र अज्ञात, प्रमोद राम पुत्र सतई राम, अशोक राम पुत्र सतई राम, अभिषेक सिंह पुत्र रविद्र सिंह, धर्मेश राम पुत्र पतिराज, राहुल गोंड पुत्र भरत गोंड, वीरेंद्र यादव पुत्र रामअवध यादव, अभिषेक यादव पुत्र राम अनुज यादव, रिकी सिंह पुत्र शिव नारायण, कविता पुत्र अज्ञात, सोनी पुत्र हरिलाल, संदीप पुत्र शैलेंद्र गोंड, मारकंडेय राम पुत्र अज्ञात, पंकज सिंह पुत्र जोगिदर सिंह, अभिषेक सिंह पुत्र रविद्र सिंह, रणधीर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह, संजय राम पुत्र जूठन, धर्मेश पुत्र रामशब्द, उदय प्रताप उर्फ उदय पुत्र महेंद्र, कन्हैया सिंह पुत्र इंद्रेश सिंह, गुड्डू गौड़ पुत्र शंकर गौड़ निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर एवं तीन अन्य महिलाएं शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी