टूटा रिकार्ड, 24 घंटे में कोरोना ने ली 11 लोगों की जान

-पहली बार एक दिन में मौत का आंकड़ा दहाई में पहुंचा -राजकीय मेडिकल कॉलेज में सभी को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:57 PM (IST)
टूटा रिकार्ड, 24 घंटे में कोरोना ने ली 11 लोगों की जान
टूटा रिकार्ड, 24 घंटे में कोरोना ने ली 11 लोगों की जान

-पहली बार एक दिन में मौत का आंकड़ा दहाई में पहुंचा

-राजकीय मेडिकल कॉलेज में सभी को कराया गया था भर्ती

जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़) : कोरोना संक्रमण के दौरान लापरवाही बरतने वाले सावधान हो जाएं। राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 11 लोगों की 24 घंटे के दौरान मौत हो गई। मरने वालों में 4 आजमगढ़, 4 बलिया तथा तीन मऊ जनपद के हैं।

इस प्रकार पहली बार एक दिन में मौत का आंकड़ा दहाई में पहुंच गया। नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि बलिया जनपद के बेल्थरा रोड निवासी 65 वर्षीय वृद्ध को रविवार की अल सुबह 3.20 बजे गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया जिन्होंने अपराह्न 2.30 बजे दम तोड़ दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र की 42 वर्षीय महिला को 16 अप्रैल की शाम तीन बजे भर्ती किया गया जिनकी रविवार की सुबह 11 बजे मौत हो गई।

बलिया जनपद के सुखपुरा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान रविवार को शाम 2.45 बजे निधन हो गया। बलिया के ही बांसडीह निवासी 65 वर्षीय वृद्ध को 16 अप्रैल की शाम पां बजे भर्ती किया गया जिन्होंने रविवार को सुबह 8.30 अंतिम सांस ली। मऊ जनपद के घोसी निवासी 34 वर्षीय युवक को 17 अप्रैल की शाम 5.50 बजे भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान रविवार की प्रात: 7.30 बजे निधन हो गया। मऊ के ही घोसी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति को 16 अप्रैल की शाम 5.40 बजे भर्ती किया गया था, जिन्होंने रविवार को 1.45 बजे अंतिम सांस ली। मऊ के ही थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय महिला को 15 अप्रैल की सुबह आठ बजे भर्ती किया गया जिन्होंने रविवार की दोपहर 12.40 बजे दम तोड़ दिया। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति को 16 अप्रैल को अपराह्न 1.10 बजे भर्ती किया गया था लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उन्होंने रविवार को 12.30 बजे शरीर त्याग दिया। जिले के ही गंभीरपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को 17 अप्रैल की शाम तीन बजे भर्ती किया गया जिनका उसी दिन शाम छह बजे निधन हो गया। बलिया जनपद के गदवर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति को 17 अप्रैल दिन में 1.30 बजे भर्ती किया गया जिन्होंने उसी दिन शाम छह बजे दम तोड़ दिया। आजमगढ़ जनपद के नेवादा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को 16 अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे भर्ती किया गया जिन्होंने 17 अप्रैल को दिन में तीन बजे अंतिम सांस ली।

chat bot
आपका साथी