मेडिकल कॉलेज में भर्ती 11 संक्रमितों की टूटी सांस

जागरण संवाददाता चक्रपानपुर (आजमगढ़) राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 07:14 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 07:14 PM (IST)
मेडिकल कॉलेज में भर्ती 11 संक्रमितों की टूटी सांस
मेडिकल कॉलेज में भर्ती 11 संक्रमितों की टूटी सांस

जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़) : राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों में 11 लोगों की सांस टूट गई। इसमें आठ आजमगढ़, दो मऊ तथा एक बलिया जिले के निवासी थे। देवगांव निवासी 38 वर्षीय युवक को 27 अप्रैल की शाम 3.05 बजे भर्ती किया गया जिन्होंने उसी रात 8.30 बजे अंतिम सांस ली। सिधारी थाना क्षेत्र की 58 वर्षीया महिला को 20 अप्रैल की भोर में 5.10 बजे भर्ती किया गया जिन्होंने बुधवार की भोर में 5.10 बजे दम तोड़ दिया।

इसी क्रम में 22 अप्रैल की रात एक बजे भर्ती शहर कोतवाली के कोलघाट निवासी 45 वर्षीय महिला ने 27 अप्रैल की शाम 7.15 बजे, 24 अप्रैल की शाम छह बजे भर्ती महाराजगंज क्षेत्र के 70 वर्षीय वृद्ध ने बुधवार की भोर में 5.10 बजे, 23 अप्रैल की दोपहर 12.25 बजे भर्ती जहानागंज थाना क्षेत्र की 80 वर्षीय वृद्धा ने बुधवार की दोपहर 12.30 बजे, 20 अप्रैल की शाम 4.30 बजे भर्ती शहर कोतवाली के अराजीबाग निवासी 32 वर्षीय महिला ने 27 अप्रैल की सुबह 11.20 बजे, 26 अप्रैल की शाम तीन बजे भर्ती जहानागंज क्षेत्र के 55 वर्षीय व्यक्ति ने 27 अप्रैल की सुबह 10.50 बजे सांस टूट गई।

23 अप्रैल को दोपहर 12.40 बजे भर्ती शहर कोतवाली के 67 वर्षीय वृद्ध ने 26 अप्रैल शाम 6.30 बजे, 24 अप्रैल को अपराह्न 2.42 बजे भर्ती मऊ के मोहम्मदाबाद निवासी 40 वर्षीय महिला ने 27 अप्रैल को अपराह्न दो बजे, 27 अप्रैल की भोर में 4.45 बजे भर्ती मऊ जनपद के रानीपुर थाना निवासी 65 वर्षीय वृद्ध उसी रात 2.26 बजे, 27 अप्रैल की शाम 3.05 बजे भर्ती बलिया के भीमपुरा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति ने शाम 6.40 बजे अंतिम सांस ली। नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी, सीएमओ के साथ स्थानीय पुलिस को दी गई है। प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार होगा।

chat bot
आपका साथी