ईट से भरी ट्रैक्टर ट्राली पोखरी में गिरी, मजदूर बचे

जागरण संवाददाता मुबारकपुर (आजमगढ़) मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा मुहल्ले में बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 05:29 PM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 05:29 PM (IST)
ईट से भरी ट्रैक्टर ट्राली पोखरी में गिरी, मजदूर बचे
ईट से भरी ट्रैक्टर ट्राली पोखरी में गिरी, मजदूर बचे

जागरण संवाददाता, मुबारकपुर (आजमगढ़) : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा मुहल्ले में बुधवार की सुबह 10 बजे सड़क निर्माण के लिए बनाई गई सपोर्टिंग दीवार गिरने से रास्ते से गुजर रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली पोखरी में पलट गई। संयोग से उस पर सवार चालक और मजदूर बाल-बाल बच गए।

हादसा होते देख आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर अफरा-तफरी मची रही। लोग वाहन में फंसे लोगों की तलाश में जुट गए। कुछ देर की मेंहनत के बाद चालक और दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। हादसे से चालक और मजदूर इतने घबरा गए थे कि बिना रुके वहां से गंतव्य को चले गए, जिससे उनका नाम-पता नहीं मिल सका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छह महीने पहले मोहल्ला नेवादा में सड़क निर्माण शुरू कराया गया था। मिट्टी पाटने के लिए दोनों किनारों पर दीवार बनाई गई थी। मिट्टी डालने के बाद आगे का काम शुरू नहीं कराया गया। दीवार इतनी कमजोर थी कि ट्रैक्टर का चक्का पड़ने के साथ गिर गई। हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी