जब तक संविधान ¨जदा, हम ¨जदा : प्रो. इंदु

तरवां क्षेत्र के रस्तीपुर ग्रामसभा के खेल मैदान प्रांगण में डा. भीमराव आंबेडकर युवा सेवा समिति के तत्वावधान में बोधिसत्व गुरु रविदास जयंती समारोह व बहुजन सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 08:25 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 11:40 PM (IST)
जब तक संविधान ¨जदा, हम ¨जदा : प्रो. इंदु
जब तक संविधान ¨जदा, हम ¨जदा : प्रो. इंदु

जागरण संवाददाता, बोंगरिया (आजमगढ़) : तरवां विकास खंड क्षेत्र के रस्तीपुर ग्रामसभा के खेल मैदान प्रांगण में रविवार को डा. भीमराव आंबेडकर युवा सेवा समिति के तत्वावधान में बोधिसत्व गुरु रविदास जयंती समारोह एवं बहुजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. इंदु चौधरी ने कहा कि जब तक संविधान सुरक्षित है तब तक हम सुरक्षित हैं। डा. भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि जब तक संविधान ¨जदा है तब तक हम ¨जदा हैं। जिस दिन संविधान समाप्त हो जाएगा उसी दिन से यह समझना कि हम समाप्त हो गए। संविधान की सुरक्षा के लिए हम सभी लोगों को एक साथ मिलकर रक्षा करने की जरूरत है।

कार्यक्रम का शुभारंभ रागिनी ¨सह, लालसा राम, अर¨वद यादव ने बोधिसत्व गुरु रविदास,आंबेडकर, गौतम बुद्ध के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी फिर जीएसटी लागू करके सभी को बेरोजगार बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी कमला प्रसाद यादव ने व संचालन विनोद दुखियारा ने किया। इस अवसर पर योगेंद्र साहनी, श्यामा यादव, कमलजीत कौर, संदीप, संतोष आदि उपस्थित थे। पांच महिलाओं ने बौद्ध धर्म अपनाया बोंगरिया (आजमगढ़) : सम्मेलन से प्रेरित होकर पांच महिलाओं ने ¨हदू धर्म त्याग करके बौद्ध धर्म को स्वीकार किया। इसमें संजू बौद्ध पत्नी कमलजीत, विद्यावती देवीपत्नी राम अवतार, चंद्रकला देवी पत्नी साहिल सक्सेना, रंजना बौद्ध पत्नी अमित बौद्ध शामिल थीं। पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव व रागिनी ¨सह द्वारा महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी