किराए के मकान में रह रहे बीडीओ

अमिलो (आजमगढ़) खंड विकास कार्यालय सठियांव परिसर में खंड विकास अधिकारी का आवास नहीं है। जिसके चलते उन्हें जिला मुख्यालय पर किराए के मकान में रहना पड़ता है। वहीं फरियादियों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। कार्यालय में वह नहीं मिलते तो उन्हें दूसरे दिन फिर से चक्कर लगाना पड़ता है। यदि खंड विकास अधिकारी का आवास होता तो फरियादी अपनी समस्या लेकर आवास पर भी जा सकते। जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सकता।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:37 PM (IST)
किराए के मकान में रह रहे बीडीओ
किराए के मकान में रह रहे बीडीओ

जासं, अमिलो (आजमगढ़) : खंड विकास कार्यालय सठियांव परिसर में खंड विकास अधिकारी का आवास नहीं होने से उन्हें जिला मुख्यालय पर किराए के मकान में रहना पड़ता है। इससे मुश्किल फरियादियों को उठानी पड़ रही है। कार्यालय में उनके नहीं मिलने से फरियादियों को चक्कर लगाने पड़ते हैं।

खंड विकास क्षेत्र की 84 ग्राम पंचायतों की कुल आबादी लगभग 2,75,000 है। विभिन्न ग्राम पंचायतों के नागरिक अपनी-अपनी समस्याएं लेकर ब्लाक पर रोजाना आते हैं। बीडीओ के नहीं मिलने पर उन्हें परेशानी होती है। कई बार फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ता है। ऐसे में सरकारी आवास होने पर पब्लिक की सुनवाई आसानी से संभव हो पाती। प्रभारी खंड विकास अधिकारी रमेश शुक्ला ने बताया कि इस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी