भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

जागरण संवाददाताबलरामपुर (आजमगढ़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:24 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:24 PM (IST)
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

जागरण संवाददाता,बलरामपुर (आजमगढ़): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल राय के नेतृत्व में मंडलीय जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सुबह से रक्तदान के लिए उत्साह से ब्लड बैंक पहुंच रहे थे। सीएमओ इंद्र नारायण तिवारी और एसआइसी डा. अनूप कुमार सिंह ने रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सीएमओ और एसआइसी ने संयुक्त बयान में कहा कि रक्तदान करना जीवन का सबसे बड़ा दान होता है। इसी से ही जिदगी की डोर सीधा बंधी रहती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में लैब टेक्नीशियन सुभाष पांडे, जिला उपाध्यक्ष विवेक, कृष्णा सिंह किशन सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी