भाजपाजनों ने फूंका सुभासपा अध्यक्ष का पुतला

जागरण संवाददाता माहुल (आजमगढ़) नगर के पवई मोड़ तिराहे पर सोमवार की दोपहर एक बजे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 05:18 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 05:18 PM (IST)
भाजपाजनों ने फूंका सुभासपा अध्यक्ष का पुतला
भाजपाजनों ने फूंका सुभासपा अध्यक्ष का पुतला

जागरण संवाददाता, माहुल (आजमगढ़) : नगर के पवई मोड़ तिराहे पर सोमवार की दोपहर एक बजे भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री रानू प्रताप राणा के नेतृत्व में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का पुतला दहन किया गया।

रानू प्रताप राणा ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के दुश्मन सालार गाजी को पूजने वाली आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लमीन के साथ गठबंधन करके ओमप्रकाश राजभर अपने समाज के साथ ढोंग कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर के इस कृत्य से पूरा राजभर समाज आक्रोशित है। इस मौके पर दिनेश राजभर, बृजेश राजभर, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, महगू प्रजापति, हरिकेश गुप्ता, राजेश दूबे आदि रहे।

chat bot
आपका साथी