भाजपा ने पंचायत प्रतिनिधियों का किया सम्मान

जागरण संवाददाता तरवां (आजमगढ़) तरवां ब्लाक के सभागार में शुक्रवार की शाम नवनिर्वाचित ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:59 PM (IST)
भाजपा ने पंचायत प्रतिनिधियों का किया सम्मान
भाजपा ने पंचायत प्रतिनिधियों का किया सम्मान

जागरण संवाददाता, तरवां (आजमगढ़) : तरवां ब्लाक के सभागार में शुक्रवार की शाम नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भाजपा ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविद जायसवाल, विशिष्ट अतिथि अखिलेश मिश्र गुड्डू ने अंगवस्त्रम् माल्यार्पण किया।

अरविद जायसवाल ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास मोदी जी का सपना है। विशिष्ट अतिथि अखिलेश मिश्र ने कहा कि सरकार गांव में मिनी सचिवालय, नाली-खड़ंजा निर्माण के साथ ही तमाम छोटी-छोटी चीजों का ध्यान दे रही है। इस अवसर पर अशोक सिंह, राजेश सिंह महुआरी, केडी राम, ब्लाक प्रमुख मतानू राम, अभिषेक सिंह, सूर्यमणि सिंह, चंद्रपाल सिंह, बलराज सिंह, जयनाथ सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता श्रीप्रकाश सिंह ने की व संचालन अरुण सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी