योगाभ्यास के बताए गए फायदे

योगाभ्यास के बताए गए फायदे जासं आजमगढ़ आजमगढ़ महोत्सव के मद्देनजर रविवार को सुबह योग मंच के संयुक्त तत्वाधान में जजी के मैदान में चार दिवसीय योग चिकित्सा एवं ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के योग शिक्षक देवविजय यादव द्वारा लोगों को योग एवं प्राणायाम के सभी विस्तृत अभ्यास कराए गए। इसके अलावा अभ्यास के दौरान फायदे भी बताए गए। देवविजय यादव ने बताया कि योग हर व्यक्ति को हर रोज करना चाहिए। ताकि उसकी दिनचर्या में बदलाव आ सके। योग को अपनी दिनचर्या में लाने से पूरी जीवन शैली में बदलाव आ जाता है। उन्होंने बताया कि आगामी आजमगढ़ महोत्सव के दौरान अगले तीन दिनों में योग मंच द्वारा जनपद को स्वस्थ व निरोगी रहने के लिए योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। इससे जनपद का हर नागरिक जागरूक होकर सुबह जल्दी उठकर योगाभ्यास करेगा और खुशहाल जीवन व्यतीत करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 04:31 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 04:31 PM (IST)
योगाभ्यास के बताए गए फायदे
योगाभ्यास के बताए गए फायदे

जासं, आजमगढ़ : आजमगढ़ महोत्सव के मद्देनजर रविवार को सुबह योग मंच के संयुक्त तत्वाधान में जजी के मैदान में चार दिवसीय योग चिकित्सा एवं ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के योग शिक्षक देवविजय यादव द्वारा लोगों को योग एवं प्राणायाम के सभी विस्तृत अभ्यास कराए गए। इसके अलावा अभ्यास के दौरान फायदे भी बताए गए। देवविजय यादव ने बताया कि योग हर व्यक्ति को हर रोज करना चाहिए। ताकि उसकी दिनचर्या में बदलाव आ सके। योग को अपनी दिनचर्या में लाने से पूरी जीवन शैली में बदलाव आ जाता है। उन्होंने बताया कि आगामी आजमगढ़ महोत्सव के दौरान अगले तीन दिनों में योग मंच द्वारा जनपद को स्वस्थ व निरोगी रहने के लिए योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। इससे जनपद का हर नागरिक जागरूक होकर सुबह जल्दी उठकर योगाभ्यास करेगा और खुशहाल जीवन व्यतीत करेगा।

chat bot
आपका साथी