सर्वे का कार्य पूर्ण न होने पर कार्रवाई को तैयार रहें बीडीओ

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) में चयनित गांवों के सर्वे के धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी दी है कि 19 अक्टूबर तक सर्वे का कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 07:31 PM (IST)
सर्वे का कार्य पूर्ण न होने पर कार्रवाई को तैयार रहें बीडीओ
सर्वे का कार्य पूर्ण न होने पर कार्रवाई को तैयार रहें बीडीओ

जासं, आजमगढ़ : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांवों के सर्वे के धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने नाराजगी जताई है। कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान उन्होंने सभी बीडीओ को चेताया कि 26 अक्टूबर तक सर्वे का कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी से कह कि चयनित गांवों का सर्वे शीघ्र करा लें। सीडीओ ने भी कहा कि अब सर्वे कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांवों में आवश्यकता परक मूल्यांकन के लिए परिवार स्तरीय आंकड़ा उपलब्ध कराने के लिए खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। इसमें चयनित ग्रामों की एक ऐसी विस्तृत, वास्तविक व व्यवहारिक रूपरेखा तैयार करना है जिससे ग्राम के समस्त परिवारों का डोर-टू-डोर सर्वे किया जा सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इसमें पल्हनी, जहानागंज, सठियांव, पल्हना, मेहनगर, बिलरियागंज, लालगंज, ठेकमा व मुहम्मदपुर आदि विकास खंड शामिल हैं। इसमें विभिन्न ब्लाकों को दस हजार 500 का लक्ष्य दिया गया है।

chat bot
आपका साथी