सत्यापन के लिए पौधशाला पहुंचीं बीडीओ

वन महोत्सव यानी एक जुलाई से पौधारोपण अभियान शुरू होने वाला है। इसका सत्यापन करने के लिए शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी निरुपम उपाध्याय पल्हनी स्थित पौधशाला पहुंची। पौधशाला में लगभग 2.50 लाख पौधे उपलब्ध हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:50 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:50 PM (IST)
सत्यापन के लिए पौधशाला पहुंचीं बीडीओ
सत्यापन के लिए पौधशाला पहुंचीं बीडीओ

जासं, आजमगढ़ : वन महोत्सव यानी एक जुलाई से पौधारोपण अभियान शुरू होने वाला है। इसका सत्यापन करने के लिए शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी निरुपम उपाध्याय पल्हनी स्थित पौधशाला पहुंचीं। पौधशाला में लगभग 2.50 लाख पौधे उपलब्ध हैं। इसमें से भी अभी काफी छोटे हैं, जो एक जुलाई तक रोपित करने लायक हो जाएंगे। बीडीओ ने बताया कि ब्लाक में 91 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें सभी सेक्रेटरी को सर्वे के लिए लगाया गया है। सभी लोग कल हमें माइक्रो प्लान देंगे, उसी के आधार पर कार्ययोजना बनाई जाएगी। पल्हनी ब्लाक को 97 हजार पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। हर ग्राम पंचायतों में मुहैया कराया जाएगा। इसी का सत्यापन करने के लिए नर्सरी पर गई थीं। वन विभाग का कहना है कि आप के लिए एक हिस्सा एलाट कर दिया जाएगा आप जब चाहें पौधे उठा सकती है।

chat bot
आपका साथी