मंदिर से घंटा व दान पेटिका चोरी, विरोध में जाम

दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूई गांव में शनिवार की रात को चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने मंदिर से तीन दर्जन घंटा, दान पेटिका समेत अन्य सामान उठा ले गए। मंदिर में हुई चोरी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बरदह-बूढ़नपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। एसओ के अश्वासन पर एक घंटा बाद जाम समाप्त हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:10 PM (IST)
मंदिर से घंटा व दान पेटिका चोरी, विरोध में जाम
मंदिर से घंटा व दान पेटिका चोरी, विरोध में जाम

जागरण संवाददाता, मार्टीनगंज (आजमगढ़) : दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूई गांव में शनिवार की रात को चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने मंदिर से तीन दर्जन घंटा, दान पेटिका समेत अन्य सामान उठा ले गए। चोरी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बरदह-बूढ़नपुर मार्ग पर जाम कर दिया। एसओ के आश्वासन पर एक घंटा बाद जाम समाप्त हो गया।

करूई गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी लोचन दास शनिवार की रात को लगभग नौ बजे पूजन अर्चन व भोग लगाने के बाद मंदिर का दरवाजा बंद कर घर चले गए थे। रात को चोर मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने मंदिर में टंगा लगभग पीतल के 35 घंटा, दानपेटिका, एप्लीफायर, लाउडस्पीकर समेत अन्य सामान उठा ले गए। रविवार की सुबह मंदिर के पुजारी जब पूजन अर्चन के लिए आए तो मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा पाया। मंदिर के अंदर से घंटा, दान पेटिका समेत अन्य सामान गायब थे। मंदिर में चोरी की सूचना पलभर में क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह के अंदर मंदिर में यह दूसरी बार चोरी हुई है। पहली बार हुए चोरी की घटना का आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। चोरी से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के समीप बरदह-बूढ़नपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जाम की खबर पाकर यूपी 100 की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने जब जाम नहीं खोला तो दीदारगंज थानाध्यक्ष राजकुमार ¨सह पहुंचे। एसओ के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।

chat bot
आपका साथी