विकास के बल पर आजमगढ़ अब आर्यमगढ़ बनकर रहेगा : मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे व मंदुरी ए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 06:39 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 07:13 PM (IST)
विकास के बल पर आजमगढ़ अब आर्यमगढ़ बनकर रहेगा : मुख्यमंत्री
विकास के बल पर आजमगढ़ अब आर्यमगढ़ बनकर रहेगा : मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे व मंदुरी एयरपोर्ट आजमगढ़ ही नहीं पूर्वांचल के विकास की धुरी बनेगा। अब तो राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाकर रहेगा। इसमें किसी को काई शह नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि जो कहा, सो करके दिखाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ केंद्र बल्कि अन्य प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनता से जो वादा किया, उसके धरातल पर लाने का काम किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनी है। प्रत्येक क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहाकि आजमगढ़ ने दो मुख्यमंत्री दिए और सांसद चुनकर भेजा लेकिन उन लोगों ने जिले के नाम धूमिल ही किया। जनता को सोचना होगा कि आखिर जिले की पहचान धूमिल करने वाले कौन हैं। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार ने साढ़े चार लाख नौजवानों को नौकरी दी और तीन लाख को संविदा पर नियुक्त किया। ये नौजवान मेरे और अमित शाह के रिश्तेदार नहीं हैं। मुझे प्रसन्नता होती है कि उत्तर प्रदेश परिवार के सदस्यों को नौकरी मिली। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहाकि पहले नौकरी के लिए जगह निकलती थी तो महाभारत की तरह रिश्ते निकल पड़ते थे। उन्होंने 2007 में शिब्ली कालेज में अजीत राय की हत्याकांड और अपने ऊपर हुए हमले का भी जिक्र किया। कहाकि अजीत हत्याकांड में एक महीने तक प्राथमिकी दर्ज नही हो सकी थी, लेकिन आज किसी की मजाल है जो खुलेआम हत्या करके बचा रहे। हमने उत्तर प्रदेश से माफिया राज खत्म करके कानून व्यवस्था लागू करने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी