Azamgarh Weather Update : आजमगढ़ में मौसम साफ, वायुमंडल में खतरनाक कणों का घटना जारी

रविवार को तीसरे दिन मौसम साफ होने के साथ ही वायुमंडल में खतरनाक कणों की मात्रा भी घटाव बदस्तूर जारी रहा। दोनों ही बदलावों का असर शहर के खेल मैदानों पर सेहत बनाने के लिए पसीना बहा रहे लोगों में मन-मिजाज का देखकर महसूस हुआ।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 08:43 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 08:43 AM (IST)
Azamgarh Weather Update : आजमगढ़ में मौसम साफ, वायुमंडल में खतरनाक कणों का घटना जारी
रविवार को मौसम साफ होने के साथ ही वायुमंडल में खतरनाक कणों की मात्रा भी घटाव बदस्तूर जारी रहा।

आजमगढ़, जेएनएन। मौसम रिवर्स गियर में अब चल रहा है। रविवार को तीसरे दिन मौसम साफ होने के साथ ही वायुमंडल में खतरनाक कणों की मात्रा भी घटाव बदस्तूर जारी रहा। दोनों ही बदलावों का असर शहर के खेल मैदानों पर सेहत बनाने के लिए पसीना बहा रहे लोगों में मन-मिजाज का देखकर महसूस हुआ।

पिछले सप्ताह ठंड और कोहरे का मिज़ाज देखने से लग रहा था कि पूरे नवंबर माह में सर्दी का सितम बना रहेगाा। लेकिन शनिवार से मौसम में फिर से उलटफेर देखने को मिला। तापमान में उछाल आया और कोहरे का कहर कम होने से वातावरण साफ होने का क्रम रविवार को भी बरकरार रहा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि गई, जबकि इसके दिन में अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

शनिवार को  न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रही थी। शनिवार रात आठ बजे 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रही थी, जिससे  रविवार को भी मौसम साफ रहने संभावना बढ़ गई थी। उम्मीदों के अनुरूप रही रविवार की सुबह मन को खुश करने वाली रही। पारे का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ ही उगते सूर्यदेव ने दिन की शुरुआत को खुशनुमा बना दिया।

वायुमंडल में कई दिनों से जान लेने को आतुर सांसों के दुश्मन कणों का भी नदारद होना बदस्तूर रहा। आठ अंकों की कमी के साथ एक्यूआइ 164 दर्ज की गई, जो शनिवार को 184 और शुक्रवार को 244 रही थी। ऐसे में स्पष्ट है कि जनपदवासियों की सांसों की सलामती में मौसम की मेहरबानी के साथ सरकारी प्रयास भी रंग लाता नजर आने लगा है। सरकारी मशीनरी अभियान चलाकर पराली व कूड़ा जलाने पर सख्ती से रोक लगा रही है।

chat bot
आपका साथी