Azamgarh weather Update : आजमगढ़ में पारा स्थिर, कोहरा और सर्द हवाओं ने बढ़ाई दुश्वारियां

Azamgarh weather update 2 december 2020 आजमगढ़ जिले में ठंड का असर बढ़ने के साथ पारा स्थिर भी है जबकि सुबह और शाम को ठंडी हवाएं गलन का भी अहसास करा रही हैं। रात का तापमान भी अब कम हो चला है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 08:31 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 08:31 AM (IST)
Azamgarh weather Update : आजमगढ़ में पारा स्थिर, कोहरा और सर्द हवाओं ने बढ़ाई दुश्वारियां
आजमगढ़ में पारा स्थिर होने के साथ कोहरा और सर्द हवाओं ने बढ़ाई दुश्वारियां।

आजमगढ़, जेएनएन। जिले वासियों को पारे (तापमान) ने बुधवार को भी राहत दी। लेकिन ठंडी हवाएं व कोहरा लोगों को घरों में कैद किए रहा। मौसम का मिजाज देर रात के बाद से सुबह तक सर्दियों वाली रहीं। शहर से गांव तक में लोग चादर, टोपी समेत गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। हालांकि पारा मंगलवार की भांति ही न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस पर अटका रहा। दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पारे की यही स्थिरता पिछले तीन दिनों से बनी हुई है। मौसम साफ भी हो जाता, लेकिन ठंडी हवाओं एवं कोहरे ने खेल बिगाड़ दिया। दोनों के कहर के बीच पारे का प्रभाव गुम होता नजर आया। ऐसे में सुबह सात बजे तक सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति ही बनी रही। ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपा दिया तो कोहरे से शहर की तस्वीर सूर्योदय के बाद भी धुंधली नजर आ रही थी। हवा की शुद्धता भी बदतर होने की राह पर बदस्तूर है। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स पर 246 अंक दर्ज किये गए। मंगलवार को यह अंक 204 दर्ज पर पहुंचने के बाद थम गया था। बुधवार को बढोत्तरी लगातार तीसरे दिन बनी रही। हालांकि मौसम विज्ञानी अपनी गणित के मुताबिक दिन चढ़ने से सूर्यदेव के तेज़ के सामने कोहरे का कहर खत्म होने की बात कह रहे हैं। वातावरण के लिए भी यह शुभ संकेत है, क्योंकि कोहरा के कमजोर पड़ते ही आबोहवा में शुद्धता बढ़ेगी, जो सेहत के लिए फायदेमंद होगा।

chat bot
आपका साथी