Azamgarh City Forecast : आजमगढ़ में आज साफ रहेगा मौसम, हवाओं की गुणवत्‍ता में सुधार

आजमगढ़ में मौसम में उलटफेर के बीच शनिवार को राहत मिल गई। पिछले कई दिनों से कोहरे के कहर में कमी आई तो पारा एक डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। तड़के लोग टहलने निकले तो धुंध के बजाए वातावरण साफ नजर आया और पारा भी 14 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा था।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:45 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 08:45 AM (IST)
Azamgarh City Forecast : आजमगढ़ में आज साफ रहेगा मौसम, हवाओं की गुणवत्‍ता में सुधार
आजमगढ़ में मौसम में उलटफेर के बीच शनिवार को राहत मिल गई।

आजमगढ़, जेएनएन। मौसम में उलटफेर के बीच शनिवार को राहत मिल गई। पिछले कई दिनों से कोहरे के कहर में कमी आई तो पारा एक डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। तड़के लोग टहलने निकले तो धुंध के बजाए वातावरण साफ नजर आया और पारा भी 14 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा था। एक दिन पूर्व शुक्रवार काे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा था। कमोबेश मौसम का यही रुख पूरे दिन रहने की संभावना है, क्योंकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होने के अनुमान है। मौसम की मामूली ही सही मेहरबानी के कारण सुबह टहलने निकलने अधिकांश लोग राहत लेते नजर आए।

सर्दियों के तेवर पिछले सात कई दिनों से सख्त ही होते जा रहे थे। पारा के गोता लगाने एवं आसामान में बादलों के छाए रहते थे। इसके कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही थीं। ऐसे में शनिवार को मामूली ही सही लेकिन जनता को राहत जरूर मिलती नजर आई। हालांकि, इसका असर शुक्रवार रात में ही पारा 20 डिग्री सेल्सियस होने के कारण महसूस होने लगा था। ठंड कम होने के कारण लोग रात तक बाजार में खरीदारी समेत दूसरे काम निबटाते देखेे गए। शनिवार की सुबह भी पारा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने से बाजार में लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की वनस्पत ज्यादा रही। मौसम विज्ञानियों ने पूरे दिन आसमान साफ रहने के संकेत दिए हैं। 

मसलन, ठंड से फिलहाल पूरे दिन राहत मिलने की उम्मीद है। हवा की शुद्धता बताने वाली एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार देखने को मिला। वायुमंडल में खतरनाक कणों की बढ़ती संख्या 244 अंक पहुंचने के बाद गिरना शुरू हुआ तो 182 रहा, जिसे राहत देने वाली कह सकते हैं। एयर क्ववालिटी इंडेक्स में खतरनाक कणों की संख्या 182 दर्ज की गई है। गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स पर खतरनाक कणों की संख्या एक्यूआइ पर 241 रही थी। ऐसे में स्पष्ट है कि जनपदवासियों की सांसों की सलामती में मौसम की मेहरबानी के साथ सरकारी प्रयास भी रंग लाता नजर आने लगा है। सरकारी मशीनरी अभियान चलाकर पराली व कूड़ा जलाने पर सख्ती से रोक लगा रही है।

chat bot
आपका साथी