राम का राज्याभिषेक होने के साथ हर्षित हुई अयोध्या
-परंपरा -शहर के पुरानी कोतवाली व फूलपुर की रामलीला संपन्न -आयोजक मंडल ने कलाकार
-परंपरा :::
-शहर के पुरानी कोतवाली व फूलपुर की रामलीला संपन्न
-आयोजक मंडल ने कलाकारों को सम्मान के साथ दी विदाई
जागरण टीम, आजमगढ़ : रामलीला संपन्न होने के बाद शहर के पुरानी कोतवाली और फूलपुर में राम राज्याभिषेक किया गया। राज तिलक के साथ भगवान राम व माता जानकी के साथ चारों भाइयों के जयकारे से वातावरण राममय हो गया।लोगों ने राम दरबार की आरती उतारी और प्रसाद पाकर धन्य हो गए।
पुरानी कोतवाली पर लंका विजय के बाद श्रीरामचंद्र और भरत जी के मिलन की लीला का मंचन किया गया।मिलन की लीला देख श्रद्धालुओं की आंखे छलछला आईं। रावण का वध कर लंका का राज विभीषण को सौंप पुष्पक विमान से अयोध्या की ओर लौटे भगवान राम के बारे में जानकारी पर अयोध्यावासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। नर-नारी राम के स्वागत को दौड़ पड़े। पूरे नगर को सजाया गया और चारों ओर जय-जयकार होने लगी। भरत और शत्रुघ्न के साथ पूरी अयोध्या भगवान राम-लक्ष्मण और माता सीता को लेने अयोध्या की सीमा पर पहुंची। अयोध्या पहुंच भगवान राम सर्वप्रथम माता कैकेयी से मिले। यह ²श्य देख उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गईं। भगवान राम अपना वनवासी वेष त्यागकर राजशाही वेष धारण किए। इसके बाद गुरु वशिष्ठ ने राज्याभिषेक किया। लीला समाप्ति के बाद आयोजक मंडल ने कलाकारों को भावभीनी विदाई दी।समिति के संयोजक विभाष सिन्हा ने मंचन में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सहयोग करने वालों को धन्यवाद ज्ञापित किया। राज्याभिषेक के दौरान श्रीराम लीला समिति के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद, श्रीचंद्र, सुरेश जायसवाल, संतोष, श्रवण, सुरेश केसरी, जयप्रकाश, गौतम सेठ, अशोक, त्रिलोकी साव, विनायक आदि उपस्थित रहे।
फूलपुर : दशहरा कमेटी के तत्वावधान में भगवान राम के राजतिलक का आयोजन किया गया। भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी आदि की शोभायात्रा मां भवानी मंदिर से निकलकर प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची, जहां प्रभु राम का राजयाभिषेक किया गया। लोगों ने जगह-जगह भगवान की आरती उतारी। मां दुर्गा कीर्तन मंडली द्वारा भक्ति रस से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किया गया। श्रीराम जी के जयकारे से पूरा वातावरण राम मय हो उठा। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रिस पांडेय व विशाल पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।