जागरूकता से रुकेगा महिलाओं का उत्पीड़न

जागरण संवाददाता अमिलो (आजमगढ़) अमृत महोत्सव के क्रम में सठियांव ब्लाक के ग्राम पंचायत भटौर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:27 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:27 PM (IST)
जागरूकता से रुकेगा महिलाओं का उत्पीड़न
जागरूकता से रुकेगा महिलाओं का उत्पीड़न

जागरण संवाददाता, अमिलो (आजमगढ़) : अमृत महोत्सव के क्रम में सठियांव ब्लाक के ग्राम पंचायत भटौरा की वनवासी बस्ती में रविवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान खासतौर से महिलाओं को अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कहा गया कि जागरूकता से महिला उत्पीड़न की घटनाएं रुक सकती हैं।

नोडल अधिकारी/एडीओ मधुचंदा सिंह ने कहा कि हम सभी को नागरिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। देश का हर नागरिक साक्षर होने के साथ विधिक जानकारी भी रखे।सहायक सांख्यिकीय अधिकारी संजय कुमार यादव ने कहा कि महिलाएं जागरूक हों और किसी तरह के उत्पीड़न पर प्रार्थना पत्र उच्चाधिकारियों को दें।

अध्यक्षता ग्राम प्रधान कांती देवी ने की। इस अवसर पर राजेश कुमार, विनय कुमार, राधेश्याम सिंह, सुनील कुमार, सुनीता यादव, आशा देवी, सुमन देवी, लालसा देवी आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी