पेंशन बहाली को अटेवा आज से ट्विटर पर चलाएगा अभियान

जागरण संवाददाता अंबारी (आजमगढ़) पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण के खिलाफ शनिवार से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:20 PM (IST)
पेंशन बहाली को अटेवा आज से ट्विटर पर चलाएगा अभियान
पेंशन बहाली को अटेवा आज से ट्विटर पर चलाएगा अभियान

जागरण संवाददाता, अंबारी (आजमगढ़): पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण के खिलाफ शनिवार से अटेवा ट्विटर पर अभियान चलाएगा। इसके लिए शिक्षकों व कर्मचारियों ने अटेवा के बैनर तले तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। फूलपुर ब्लाक संयोजक महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नेशनल मोमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार के आह्वान पर ट्विटर पर अभियान दोपहर 12 से 4 बजे तक चलेगा। इस अभियान में प्रदेश के लगभग 13 लाख पेंशन विहीन शिक्षकों व कर्मचारियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह अभियान देश भर में चलाया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री एवं राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन सौंपने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि सरकारें शिक्षकों व कर्मचारियों का शोषण कर रही हैं। जबकि जनप्रनिधि खुद चार-चार पेंशन ले रहे हैं, लेकिन शिक्षकों एवं कर्मचारियों को एक पेंशन देने को तैयार नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी