सिदूरदान के समय दूल्हे को आई मिर्गी, दुल्हन का शादी से इन्कार

-खुशियों में खलल - पिता और रिश्तेदार को घराती पक्ष ने बनाया बंधक - मौके पर पहुंची पु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:40 PM (IST)
सिदूरदान के समय दूल्हे को आई मिर्गी, दुल्हन का  शादी से इन्कार
सिदूरदान के समय दूल्हे को आई मिर्गी, दुल्हन का शादी से इन्कार

-खुशियों में खलल :::::

- पिता और रिश्तेदार को घराती पक्ष ने बनाया बंधक

- मौके पर पहुंची पुलिस को गामीणों ने किया वापस

जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़): जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात सिदूरदान के समय दूल्हे को मिर्गी का झटका आया, तो दोनों पक्षों की खुशियों को भी झटका लग गया।

दुल्हन ने शादी से इंकार किया, तो दोनों पक्षों में अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी देर तक बराती और घरातियों में कहासुनी होती रही।विवाद बढ़ता देख बराती धीरे-धीरे खिसकने लगे। जो बराती जहां था वहीं से फरार हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता और एक अन्य रिश्तेदार को बंधक बना लिया। रविवार को सुबह गांव के लोगों के बीच पंचायत में लड़की पक्ष को एक लाख 80 हजार देने पर सहमति बनी तो कन्या पक्ष इस बात को लेकर अड़ गए कि पैसा अभी यहीं मंगाकर दिया जाए। उसके बाद बराती पक्ष के कुछ लोग पैसा लेने के लिए निकले, लेकिन दोपहर बाद तक नहीं लौटे।उधर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जब दूल्हे के पिता को थाने ले जाने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों के विरोध के कारण उसे लौटना पड़ गया।क्षेत्र के एक गांव में जब बरात पहुंची तो हर तरफ खुशियों का माहौल था। सारी रस्में चल रही थीं। बरातियों की आवभगत भी खूब हो रही थी। द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। उसके बाद विवाह मंडप में सिदूरदान के समय मिर्गी के झटके ने सभी की खुशियों को झटका दे दिया।

chat bot
आपका साथी