स्मार्टफोन मिलते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिले चेहरे

थानीय ब्लाक मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:18 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:18 PM (IST)
स्मार्टफोन मिलते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिले चेहरे
स्मार्टफोन मिलते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिले चेहरे

जागरण संवाददाता, पल्हना (आजमगढ़) : स्थानीय ब्लाक मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय व पल्हना ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू ने संयुक्त रूप से स्मार्ट फोन वितरित किया गया। फोन पाते ही कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों में भी अब पारदर्शिता आएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्मार्टफोन द्वारा कार्यकर्ताओं को काम करने में आसानी होगी। प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में 100 करोड़ टीका लगाकर विश्व रिकार्ड कायम कर दिया है। मुख्यमंत्री भी सर्वाधिक टीका लगवा कर पूरे प्रदेशों में नंबर एक पर हैं। इन नेताओं ने छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं पर विश्वास कर उनके मान-सम्मान की रक्षा करते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को पूजनीय बताया। आपके हाथों में नौनिहालों का भविष्य और स्वास्थ्य है। आप सभी ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लें। ब्लाक प्रमुख ने कहकि सरकार के निर्णय से पारदर्शिता आएगी। एक-एक डेटा सरकार के पास होगा, तो बच्चों तो सरकार को नई योजनाएं लाने में आसानी होगी। रंभा सिंह, रचिता सिंह, बाला सिंह, मुन्नी सिंह, रंजना जायसवाल, फूलमती, बबीता, पूनम भारती, प्रेमशिला, सुमन तिवारी सहित लगभग 50 कार्यकर्ताओं को फोन वितरित किया गया। इसमें दिनेश सिंह, डीके सिंह, विक्रांत सिंह, पंकज राय आदि रहे। संचालन सीडीपीओ पल्हना सुजीत कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी