शिव धनुष टूटते ही गुस्से में पहुंचे परशुराम

-रामलीला -जनकपुर में फूलों की बारिश संग लगा राम का जयकारा -बहादुरपुर में नारद मो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:33 PM (IST)
शिव धनुष टूटते ही गुस्से में पहुंचे परशुराम
शिव धनुष टूटते ही गुस्से में पहुंचे परशुराम

-रामलीला ::::

-जनकपुर में फूलों की बारिश संग लगा राम का जयकारा

-बहादुरपुर में नारद मोह का मंचन देख दर्शक हुए रोमांचित जागरण टीम, विजयदशमी बीतने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला का मंचन देखने के लिए भीड़ जुट रही है। अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग मंचन किया जा रहा है।

बिद्राबाजार : रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ और परशुराम- लक्ष्मण संवाद मंचन किया गया। सीता स्वयंवर में दूर-दूर के राजा पहुंचने लगे और सभी ने अपनी बारी आने पर धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसे उठा तक न सके। इस पर जनक जी ने कहा कि अगर ऐसी प्रतिज्ञा नहीं की होती तो मेरी हंसी नहीं होती। लगता है पृथ्वी वीरों से खाली हो गई। जनक जी की बात सुनकर लक्ष्मण जी क्रोधित हो गए। विश्वामित्र जी ने लक्ष्मण को शांत कराते हुए राम जी को आदेश दिया कि जनक जी के संताप हरो और धनुष तोड़कर सीता से विवाह करो। विश्वामित्र की बात सुन राम जी ने धनुष तोड़ दिया। धनुष टूटते हैं चारों तरफ फूलों की बरसात होने लगी।इसी बीच गुस्से में परशुराम जी पहुंचे तो उनकी बातों से लक्ष्मण जी क्रोधित हो गए। लक्ष्मण-परशुराम का संवाद लोगों को अच्छा लगा और इस दौरान राम नाम का जयकारा लगने लगा। आखिरी में परशुराम को ज्ञात हो जाता है कि राम जी विष्णु जी के अवतार हैं।

परशुराम की भूमिका में दयाराम मास्टर, विश्वामित्र की भूमिका में अच्छेलाल सेठ, दशरथ की भूमिका में स्वामीनाथ मास्टर, राम की भूमिका में राहुल गुप्ता, लक्ष्मण की भूमिका में संतोष शर्मा, ताड़का की भूमिका में अभिषेक उपाध्याय ने अभिनय किया।समित के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय ने सभी का आभार जताया।

देवगांव : विकासखंड लालगंज के ग्राम सभा बहादुरपुर में शनिवार की रात रामलीला का शुभारंभ समित अध्यक्ष अनिल राय ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद नारद मोह का मंचन किया गया, जिसे देख दर्शक रोमांचित हो उठे। नारद का अभिनय विशाल तिवारी, इंद्र का अभिनय शुभम राय, कामदेव का अभिनय कृष्णा शर्मा, विष्णु का अभिनय अनुराग शर्मा, राजा सील निधि का अभिनय मुरली राय ने किया।संचालन सुरेंद्र राय ने किया।

chat bot
आपका साथी