विजयदशमी पर्व पर सुनिश्चित हों व्यवस्थाएं: विहिप

विजयदशमी पर्व पर लगने वाले मेला क्षेत्र में मांस की बिक्री पर रोक लग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 06:50 PM (IST)
विजयदशमी पर्व पर सुनिश्चित हों व्यवस्थाएं: विहिप
विजयदशमी पर्व पर सुनिश्चित हों व्यवस्थाएं: विहिप

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: विजयदशमी पर्व पर लगने वाले मेला क्षेत्र में मांस की बिक्री पर रोक लगाने व बेसहारा पशुओं को गो-आश्रय में भेजे जाने की मांग को लेकर सोमवार को विश्व हिदू परिषद के पदाधिकारी डीएम से मिले और ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह पप्पू ने कहाकि मेला क्षेत्र में मांस की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए, पंडाल व प्रतिमा विसर्जन के दौरान बजने वाले अश्लील गीतों पर रोक लगाई जाए और अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर कार्रवाई की जाए। प्रतिमा विसर्जन के समय प्रशासन स्वच्छता व प्रकाश की व्यवस्था करे। जिलामंत्री गौरव सिंह रघुवंशी, अशोक कुमार अग्रवाल, दीनानाथ सिंह, अरविद मोदनवाल, शशांक तिवारी, उत्कर्ष, सूरज निषाद, अमन गुप्ता आदि थे।

chat bot
आपका साथी