मंडलस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंतिमा ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता रौनापार (आजमगढ़) सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:30 PM (IST)
मंडलस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंतिमा ने मारी बाजी
मंडलस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंतिमा ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़): सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में सिफ्सा की ओर से लैंगिक भेदभाव व अल्ट्रासोनोग्राफी के नफा-नुकसान विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंतिमा मौर्या ने बाजी मारी, जबकि सिमरन सोनी द्वितीय और सुष्मिता विश्वकर्मा को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

कार्यक्रम में चार महाविद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने अंतिमा मौर्या प्रथम को प्रथम स्थान के लिए चयनित किया। रविवार को हुई प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर गुरुवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डा. शैलेश पाठक एवं डा. नितेश जायसवाल के निर्देशन में संपन्न हुई। श्री गांधी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता में श्री गांधी पीजी कालेज के अलावा शिब्ली नेशनल पीजी कालेज, सर्वोदय पब्लिक स्कूल एवं सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल एलवल के छात्राओं ने लैंगिक भेदभाव व अल्ट्रासोनोग्राफी के नफा-नुकसान विषयक प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

chat bot
आपका साथी