जनपद के अन्नदाताओं को मिला कृषि तकनीकी सूचना केंद्र

आजमगढ़ कृषि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही सोमवार की सुबह कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा को निरीक्षण किया। कृषि की लागत कम करने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से केंद्र पर स्थापित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 06:35 PM (IST)
जनपद के अन्नदाताओं को मिला कृषि तकनीकी सूचना केंद्र
जनपद के अन्नदाताओं को मिला कृषि तकनीकी सूचना केंद्र

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही सोमवार की सुबह कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा को निरीक्षण किया। कृषि की लागत कम करने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से केंद्र पर स्थापित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र का उद्घाटन किया।

कृषि मंत्री ने केंद्र पर स्थापित सभी प्रदर्शन इकाइयों का अवलोकन किया। केंद्र द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इसमें  कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित तकनीकी सूचना केंद्र में किसानों के अवलोकनार्थ उन्नत प्रजाति के बीज, कृषि संबंधी साहित्य, जिले के कृषि उद्यमी व प्रगतिशील किसानों की सफलता की कहानी और अन्य तकनीकी सूचनाओं का एकत्रीकरण किया गया है। उन्होंने केंद्र के अध्यक्ष डा. केएम सिंह से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से केंद्र पर संचालित परियोजना फसल अवशेष प्रबंधन, डीबीटी बायोटेक किसान हब, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और सीरियल सिस्टम इनिशिएटिव फार साउथ इस्ट एशिया आदि की प्रगति की भी जानकारी ली। केंद्र के अध्यक्ष ने बताया कि वैज्ञानिकगण कुछ गांवों का चयन कर तकनीकी हस्तांतरण अच्छी प्रकार से कर रहे हैं। सफल किसानों की सफलता की कहानियों को विभिन्न सूचना तकनीकी माध्यमों से प्रसारित करने का कार्य किया जा रहा हैं। इस मौके पर नरेंद देव कृषि विवि कुमारगंज फैजाबाद के कुलपति प्रोफेसर डा. बिजेंद्र सिंह, डीएम राजेश कुमार, कृषि विवि के निदेशक प्रसार डा. एपी सिंह, डा. आरके सिंह, डा. रुद्र प्रताप सिंह, डा. एके यादव, डा. डीके पांडेय, आरपीके सिंह, डा. तेज प्रताप, उपमन्यु सिंह, राज किशोर, गिरिजेश सिंह, ²ग विजय व कृषि विभाग के अधिकारी थे।

chat bot
आपका साथी