धान की नर्सरी डालने में जुटे अन्नदाता

(आजमगढ़) मौसम न दिया साथ हुई बारिश तो अन्नदाताओं के भी चेहरे खिल गए। खरीफ की फसल धान के खेती करने की तैयारी में किसान लग गए हैं। धान की नर्सरी डालनी शुरू कर दी है। दूसरी ओर तमाम किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारियों में लगे हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:17 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:09 AM (IST)
धान की नर्सरी डालने में जुटे अन्नदाता
धान की नर्सरी डालने में जुटे अन्नदाता

जासं,अंबारी(आजमगढ़): मौसम न दिया साथ, हुई बारिश तो अन्नदाताओं के भी चेहरे खिल गए। खरीफ की फसल धान के खेती करने की तैयारी में किसान लग गए हैं। धान की नर्सरी डालनी शुरू कर दी है। दूसरी ओर तमाम किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारियों में लगे हुए हैं। 

फूलपुर तहसील के अंबारी, आंधीपुर, गोधना, मैगना, ससना, सरैया, ओरिल, हाजीपुर, बसही सहित तमाम गांव के किसान धान की नर्सरी डाल रहे हैं। कई तो खेत की जोताई, खेत में गोबर की खाद डालने से लेकर उसकी तैयारी कर रहे हैं। क्षेत्र के किसान बलबीर सिंह यादव, रविद्र यादव, ओमप्रकाश, शिवकुमार, हरिराम, चंद्रिका, मो. सलमान ने बताया कि यदि समय से नर्सरी डाल दी जाएगी तो धान की रोपाई भी समय से हो जाएगी। लेकिन नहर में पानी न छोड़े जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती से भी परेशानी हो रही है। किसान ट्यूबवेल से सिचाई कर रहे हैं। जबकि क्षेत्र में सिचाई का मुख्य साधन नहर है। 

chat bot
आपका साथी