अंजुमनों ने किया आगजनी का मातम

आजमगढ़ : विकास खंड सठियांव के कस्बा सराय गांव में मोहर्रम माह की छह तारीख सोमवार की द

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:42 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:42 PM (IST)
अंजुमनों ने किया आगजनी का मातम
अंजुमनों ने किया आगजनी का मातम

आजमगढ़ : विकास खंड सठियांव के कस्बा सराय गांव में मोहर्रम माह की छह तारीख सोमवार की देर रात में शाहीदाने कर्बला की याद में अंजुमन हैदरी के सदस्यों ने आग पर चलकर जंजीर व कमा का मातम किया। कार्यक्रम की शुरुआत मजलिस से हुई। मजलिस में मौलाना सऱफरा•ा साहब मुहम्मदाबादी ने वाकेयाते कर्बला मसाएब बयान किया। इसे सुनकर लोगों की आंखें नम हो गई। इसके बाद अंजुमन हैदरी ने नौहाख्वानी व सीनाजनी किया। मोहर्रम का महीना गम का महीना है। यह मातमी पर्व पर ह•ारत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में मनाया जाता है। आतंकी के आगे झुकना गवरा नहीं इस्लाम के लिए सिर कटाना मंजूर है। हजरत इमाम अलैहिस्सलाम अपने 72 साथियों के साथ कर्बला के मैदान में शहीद हो गए। इसे आज भी याद किया जाता है। उनकी शहादत अमन और शांति का पैगाम है जो अमन शांति के साथ सिर कटा सकते हैं। इससे सारे जहां को सीख लेना चाहिए और अमन-शांति के रास्ते से कभी विचलित नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में असकरी हुसैन, मोहम्मद नसीम, सफिक हैदर, मुजफ्फर हुसैन, इस्माईल ़फारू़की प्रधान, आफाक, परवेज, मुंसी र•ा, रि•ावान, रहबर, अ•ाीम, शाहनवाज हुसैन, आसिम ़फारू़की आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी