अंकुर शुक्ला की हत्या से ब्राह्मण समाज में आक्रोश

जागरण संवाददाता आजमगढ़ गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर के अंकुर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:19 PM (IST)
अंकुर शुक्ला की हत्या से ब्राह्मण समाज में आक्रोश
अंकुर शुक्ला की हत्या से ब्राह्मण समाज में आक्रोश

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर के अंकुर शुक्ला की निर्मम हत्या को लेकर ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद ने नाराजगी व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार की सुरक्षा सहित एक करोड़ मुआवजे की मांग की।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के 17 वर्षीय अंकुर शुक्ला की 24 नवंबर को निर्मम हत्या कर दी गई और पुलिस की निष्क्रियता के चलते हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसे लेकर जिले के ब्राह्मणों में भी आक्रोश है। मुख्य आरोपित का आत्मसमर्पण पुलिस की घोर लापरवाही प्रमाणित करती है। महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी,प्रवक्ता निशीथ रंजन तिवारी, संरक्षक मंडल के अमरनाथ तिवारी, डा. दुर्गा द्विवेदी, तारकेश्वर मिश्रा आदि ने हत्या की निदा की है।

chat bot
आपका साथी