अभी तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित न होने से किसानों में आक्रोश

-तमसा नदी के बाढ़ से क्षेत्र के सैकड़ों बीघा धान की फसल बर्बाद -ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री पोर्टल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:35 PM (IST)
अभी तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित न होने से किसानों में आक्रोश
अभी तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित न होने से किसानों में आक्रोश

-तमसा नदी के बाढ़ से क्षेत्र के सैकड़ों बीघा धान की फसल बर्बाद

-ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री पोर्टल के जरिए लगाई मदद की गुहार जागरण संवाददाता, रानी की सराय (आजमगढ़) : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल बर्बाद होने से किसानों मे चिता है। शासन द्वारा अभी तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित न किए जाने से किसानों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर पीड़ा लिखकर मदद की गुहार लगाई है। क्षेत्र के साकीपुर, मझगावां, मुहम्मदल्ला, मोलनापुर गांव एक पखवाड़े से बाढ़ से घिरा रहा। यहां उत्तरी भाग में तमसा नदी गुजरती है। नदी के बढ़ाव होने से पूरा क्षेत्र प्रभावित हो गया था। हालात यह हो गई थी कि नाव लगानी पड़ गयी। नदी का पानी उतरने के बाद भी कहीं-कहीं अभी भी पानी लगा हुआ है। चारों तरफ पानी होने से खेतों में तैयार धान फसल बुरी तरह डूब कर नष्ट हो गयी। किसान अपनी नष्ट हुई फसलों को देखकर चितित हैं। साकीपुर में जहां तकरीबन 75 किसानों के सवा सौ बीघा व मझगांवा में भी दो सौ बीघा से अधिक फसलों को क्षति हुई है। फसल बर्बाद होने से पशुओं के चारे की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है। फसलों की क्षति होने के बाबत साकीपुर के किसानों ने क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क साधा तो लेखपाल ने सर्वे का आश्वासन दिया, लेकिन यह भी बताया कि क्षेत्र को शासन ने बाढ़ प्रभावित नहीं घोषित किया है। ग्राम प्रधान राहुल तिवारी ने मुख्यमंत्री को पोर्टल के माध्यम से क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित कर किसानों के मदद की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी