सड़क के किनारे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के अहरौला-कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर स्थित भेदौरा गांव के समीप सड़क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 06:16 PM (IST)
सड़क के किनारे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
सड़क के किनारे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के अहरौला-कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर स्थित भेदौरा गांव के समीप सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया। काफी प्रयास के बाद भी व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने उसकी सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका जताई है।

भेदौरा गांव के सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव देख सन्न रह गए। पल भर में यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। अहरौला थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृत व्यक्ति के दोनों पैर देखने से प्रतीत हो रहा था कि किसी वाहन के पहिये से कुचल गए हैं। पुलिस ने उसकी सड़क हादसे में मौत की आशंका जताई। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या तिवारी का कहना है कि मृत व्यक्ति के बदन पर काले रंग का पैंट, सफेद शर्ट व लाल रंग का गमछा था। उन्होंने कहा कि देखने से मृत व्यक्ति अ‌र्द्धविक्षिप्त प्रतीत हो रहा था। फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर की छानबीन

शव मिलने पर थानाध्यक्ष अहरौला ने जिला मुख्यालय से फील्ड यूनिट के टीम को भी मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम के सहायक वैज्ञानिक ने घटनास्थल की छानबीन कर मौके से कई साक्ष्य संकलन किया। छानबीन के बाद अहरौला एसओ ने कहा कि उक्त अज्ञात व्यक्ति की मौत इसी स्थान पर हुई है, इसकी पुष्टि फोरेंसिक टीम के सहायक वैज्ञानिक ने की।

chat bot
आपका साथी