यशपालपुर-आजमबांध प्रांगण में अमित शाह की जनसभा ने रचा इतिहास

जागरण संवाददाता आजमगढ़ यशपालपुर-आजमबांध प्रांगण में रविवार को संभावनाएं सटीक बैठती न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 06:36 PM (IST)
यशपालपुर-आजमबांध प्रांगण में अमित शाह की जनसभा ने रचा इतिहास
यशपालपुर-आजमबांध प्रांगण में अमित शाह की जनसभा ने रचा इतिहास

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : यशपालपुर-आजमबांध प्रांगण में रविवार को संभावनाएं सटीक बैठती नजर आईं। दोपहर में 12 बजे ही आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम स्थल फुल होने के करीब पहुंच गया था। हालांकि, शिलान्यास कार्यक्रम दोपहर में एक बजे होना था। पुलिस की बैरिकेडिग को दरकिनार खेत-खलिहान के रास्ते कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की युवा ब्रिगेड के अलावा महिलाएं-पुरुष जी-तोड़ कोशिश करते नजर आए। विशालकाय कार्यक्रम स्थल होने के बावजूद चहुंओर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ के जयकारे की गूंज सुनाई पड़ रही थी। भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की होड़ के कारण चहुंओर जाम की नौबत नजर आई। नतीजा, कार्यक्रम स्थल यशपालपुर-आजमबांध प्रांगण में संभावित एक लाख से अधिक की भीड़ ने अमित शाह की जनसभा ने इतिहास रच दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय की नींव रखना था। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के अलावा जिलेवासी भी इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित थे। जनता की खुशी का अंदाजा सुबह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए लोगों में मची होड़ को देखकर ही लग गया था। कार्यक्रम स्थल के ईद-गिर्द गांव के लोग सुबह पैदल ही पहुंचने को बेताब नजर आए। जबकि दूर से पहुंचने वालों का तांता भी सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक अनवरत जारी रहा। एक दर्जन से ज्यादा पार्किंग होने के बावजूद गाड़ियों के खड़ी करने की जगह दिन चढ़ने के साथ ही कम पड़ गईं। हजारों वाहनों के सड़क पर एक साथ रफ्तार भरते पहुंचने से चहुंओर जाम की स्थिति बन गई थी। लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, भाजपा के प्रदेश सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डा. अशोक सिंह, डा. पीयूष सिंह यादव, रामस्वारथ राजभर, अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू, लालगंज चेयरमैन विजय सोनकर, सूरज श्रीवास्तव, पंकज राय, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, रमाकांत मिश्रा इत्यादि नेता व पदाधिकारियों की सुबह से ही लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने का प्रयास आशा से अधिक सफल रहा।

chat bot
आपका साथी