डीएम से अजमतगढ़वासियों ने लगाई गुहार

जागरण संवाददाता (आजमगढ़) पक्षी-विहार न बनाए जाने को लेकर शुक्रवार को अजमतगढ़वासियों ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:18 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:18 PM (IST)
डीएम से अजमतगढ़वासियों ने लगाई गुहार
डीएम से अजमतगढ़वासियों ने लगाई गुहार

जागरण संवाददाता, (आजमगढ़): पक्षी-विहार न बनाए जाने को लेकर शुक्रवार को अजमतगढ़वासियों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई। निषाद समाज की आजीविका/मत्सय आखेट बहाल किए जाने की मांग उठाई। सगड़ी तहसील से आए लोगों का कहना था कि सलोना ताल में पूर्वजों के समय से अब तक निषाद समाज मछली पकडकर और विभिन्न प्रकार के साक-सब्जियों की खेती से परिवार की आजिविका चलाते है। बताया कि शासन ताल सलोना को पक्षी-विहार पर्यटक बनाया तो हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर आर्थिक संकट छा जाएगा। जिससे गरीब परिवार भुखमरी के शिकार हो जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शासन-प्रशासन निर्णय बदल दे अन्यथा उसे जन आक्रोश झेलना पडे़गा। गुड्डू साहनी, सहादुर, सत्यदेव, रतन, त्रिलोकी, नागेंद्र सहित अनेक गांववासी थे।

chat bot
आपका साथी