किसान हितैषी हैं केंद्र व प्रदेश सरकार की कृषि योजनाएं

-आयोजन -जलवायु सहिष्णु कृषि तकनीकों व पद्धतियों का पीएम ने किया आनलाइन विमोचन -नई तकनीक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:24 PM (IST)
किसान हितैषी हैं केंद्र व प्रदेश सरकार की कृषि योजनाएं
किसान हितैषी हैं केंद्र व प्रदेश सरकार की कृषि योजनाएं

-आयोजन :::

-जलवायु सहिष्णु कृषि तकनीकों व पद्धतियों का पीएम ने किया आनलाइन विमोचन

-नई तकनीक अपनाने व कृषि में उद्यमिता स्थापना को किया प्रेरित

-केवीके में कृषि विज्ञानियों ने अन्नदाओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: जलवायु सहिष्णु कृषि तकनीकों एवं पद्धतियों का व्यापक अभियान के अंतर्गत किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विशेष गुणों वाली 35 फसल प्रजातियों का विमोचन आनलाइन किया। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र 'गुड्डू' ने किसानों को संबोधित किया।

उन्होंने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सायल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, ई-नाम, कृषि यंत्रीकरण, ऋण मोचन योजना आदि को किसान हितैषी बताते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने के सुझाव दिए। मंडल अध्यक्ष नगर क्षेत्र भाजपा शैलेंद्र अग्रवाल ने किसानों को नई तकनीक अपनाने व कृषि में उद्यमिता स्थापना के लिए प्रेरित किया। केवीके प्रभारी डा. आरके सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन में मशीनों के प्रयोग एवं उनसे होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ विज्ञानी डा. रुद्र प्रताप सिंह ने सूक्ष्मजीव अनुकल्पों के प्रयोग से कंपोस्ट बनाने की जानकारी दी। मशरूम उत्पादन व मधुमक्खी पालन पर बनी डाक्यूमेंट्री दिखाकर प्रेरित किया। डा. रणधीर नायक ने जैविक खेती व बायो डीकंपोजर की जानकारी दी। मौसम विज्ञानी डा. तेज प्रताप सिंह ने ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अंतर्गत मौसम पूर्वानुमान प्राप्त करने के लिए जागरूक किया। महिमा यादव ने भी समूह की महिलाओं के स्वावलंबन पर जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों को एक-एक बायोडीकंपोजर का बोतल निश्शुल्क प्रदान किया गया। उपमन्यु सिंह, शिवेश त्रिपाठी, प्रज्जवल सिंह, ज्योति यादव, सर्वेश, भास्कर, सूबेदार यादव, सुजल, राजकिशोर सिंह, दुर्ग विजय आदि थे।

chat bot
आपका साथी